Noida News: दिल टूटा तो छोड़ दी दुनिया, गर्लफ्रेंड से झगड़ा होने पर युवक ने लगाई फांसी

  • Agency by: भाषा
  • Updated Apr 9, 2024, 01:10 PM IST

नोएडा में एक युवक ने प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद युवक ने ऐसा कदम उठाया।

Noida News: उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी सोसायटी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक युवक ने पार्टनर से हुए झगड़े के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि मृतक युवक लिव-इन में रह रहा था।

crime Scene

सांकेतिक फोटो।

प्रेमिका चली गई थी बाहर

बिसरख थाना के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि गौर सिटी सोसायटी में रहने वाले प्रशांत का अपने पार्टनर से सोमवार को झगड़ा हो गया था, जिसके बाद महिला फ्लैट से कहीं बाहर चली गई। टावर के सुरक्षा गार्ड ने पुलिस को बताया कि महिला यह कहकर चली गई कि प्रशांत आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।

End of Feed