ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा स्टेडियम, मेट्रो कॉरिडोर-एलिवेटेड रोड देंगे रफ्तार को धार; जमीन मालिकों की चमकेगी किस्मत

ग्रेटर नोएडा की किस्मत चमकने वाली है। प्राधिकरण ने 138वीं बैठक में ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक स्टेडियम, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक ट्रैक, मेट्रो निर्माण, वेंडर मार्केट, अस्पताल और हेल्थ सेंटर जैसी कई अन्य परियोजनाओं पर 5,600 करोड़ खर्च करने के बजट को मंजूरी दी है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बोर्ड की 138 वीं बैठक शनिवार को संपन्न हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5,600 करोड़ रुपए के बजट को मंजूरी दी गई। इस बजट में जमीन अधिग्रहण, विकास एवं निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी गई है। बजट में जो मुख्य बातें सामने आई हैं, उनके मुताबिक 5,600 करोड़ रुपए का बजट मंजूर किया गया है। 1,400 करोड़ रुपए जमीन अधिग्रहण पर खर्च होंगे। 1,973 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए आवंटित होंगे। आइये जानते हैं क्या-क्या निर्माण करने के लिए प्लान तैयार किया गया है। प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने बताया कि औद्योगिक निवेशकों की मांग को देखते हुए 2025-26 के बजट में जमीन अधिग्रहण पर जोर दिया गया है। साथ ही, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक स्टेडियम, शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक ट्रैक, मेट्रो निर्माण, वेंडर मार्केट, अस्पताल और हेल्थ सेंटर जैसी परियोजनाओं पर भी निवेश किया जाएगा।

Stadium in Greater Noida

(फाइल फोटो)

बोर्ड ने औद्योगिक, आवासीय, वाणिज्यिक और संस्थागत संपत्तियों की वर्तमान दरों में औसतन 5 प्रतिशत वृद्धि को भी मंजूरी दी। यह वृद्धि बाजार दरों और ई-ऑक्शन से प्राप्त दरों के आधार पर तय की गई है। अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों पर बनी पॉलिसी के तहत 98 में से 77 बिल्डर परियोजनाओं को लाभ मिला है। अब तक 35,494 फ्लैटों की रजिस्ट्री हो चुकी है और 40,003 फ्लैटों के लिए कार्य पूर्ति प्रमाणपत्र जारी किया गया है।

End of Feed