Noida की सड़कों पर अब नहीं लगेगी धूप, गर्मी से बचाएगा ये नायाब तरीका

नोएडा में दोपहिया वाहन चालकों को गर्मी के प्रकोप से बचाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन नेट लगाए जा रहे हैं। ट्रैफिक जाम में फंसे लोग ऐसी जगहों पर ग्रीन नेट के किनारे खड़े होकर तेज धूप से बच सकेंगे।

नोएडा: एनसीआर में गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सोमवार से नोएडा के ट्रैफिक सिग्नल पर ग्रीन नेट लगाने का काम शुरू किया। इसके तहत सबसे पहले एनएसईजेड चौराहे पर ग्रीन नेट लगाकर रेड लाइट पर रुकने वाले वाहन चालकों और आम लोगों के लिए सहूलियत दी गई। इसके बाद मंगलवार से अन्य ट्रैफिक सिग्नल जो 60 सेकंड से लेकर 180 सेकंड के हैं, उन्हें चिन्हित किया जा रहा है और वहां पर भी ग्रीन नेट लगाया जाएगा ताकि उन सिग्नल पर खड़े होने वाले वाहन चालकों या अन्य लोगों को सीधी धूप से बचाव मिल सके। इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट ने बस स्टैंड और सड़क के किनारे यात्रियों के रुकने के ठिकानों पर भी ग्रीन नेट और टेंट लगाकर उन्हें सीधे धूप से बचने का प्रयास शुरू किया है।

End of Feed