जेवर एयरपोर्ट पर पहली कैलिब्रेशन फ्लाइट की सफलतापूर्वक लैंडिंग, DGCA की निगरानी में ट्रायल सफल, जल्द शुरू होंगी उड़ानें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार यानी आज, 31 अक्तूबर 2025 को पहली कैलिब्रेशन फ्लाइट ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। DGCA की कड़ी निगरानी के बीच ट्रायल सफल हो गया है। बता दें कि खराब मौसम के कारण गुरुवार को उड़ान को रद्द करना पड़ा था। लेकिन आज मौसम साफ होने के कारण कैलिब्रेशन फ्लाइट ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर एयरपोर्ट) ने आज, शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल किया, जब यहां पहली कैलिब्रेशन फ्लाइट ने सफलतापूर्वक लैंडिंग की। खराब मौसम के चलते गुरुवार (30 अक्टूबर) को उड़ान रद्द की गई थी, लेकिन आज मौसम साफ था, इसलिए यह महत्वपूर्ण विमान ट्रायल सफल रहा। यह कैलिब्रेशन फ्लाइट नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की सख्त निगरानी में आयोजित की गई। यह परीक्षण, उत्तर भारत के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनने जा रहे जेवर एयरपोर्ट को पूर्ण संचालन के एक कदम और करीब ले आया है, जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट का एक अहम पड़ाव है।

कैलिब्रेशन फ्लाइट क्या है?

कैलिब्रेशन फ्लाइट एक अत्यंत तकनीकी और अनिवार्य प्रक्रिया है। इस प्रक्रिया को एयरोड्रम लाइसेंस जारी करने से पहले पूरा करना आवश्यक था। इस परीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि एयरपोर्ट के सभी नेविगेशन और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप काम कर रहा हैं कि नहीं। बता दें कि यह प्रणालियां विमानों की सुरक्षित लैंडिंग और टेकऑफ के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी उड़ानों की सुरक्षा को प्रभावित कर सकती है।

End of Feed