Encroachment in Noida: नोएडा के इन सेक्टरों से हटाया जाएगा अतिक्रमण, बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन करने वाले नहीं बचेंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 06:27 PM IST

Action Against Encroachment In Noida: नोएडा में अब अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा। नोएडा प्राधिकरण अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू करने जा रहा है। इससे पहले कई तरह की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अतिक्रमण स्थल चिह्नित किए जा रहे हैं। सर्वे टीम अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर 28, 29 और 37 में चल रहा सर्वे
  • प्राधिकरण 15 दिनों में हर क्षेत्र में कराएगा सर्वे
  • बायलॉज का उल्लंघन करने वालों को भेजा जाएगा नोटिस

Noida News: नोएडा क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण और उससे हो रहीं परेशानियों को देखते हुए एक बार फिर से नोएडा प्राधिकरण एक्शन मोड में आने वाला है। प्राधिकरण द्वारा अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करने के लिए अभियान चलाएगा। इसको लेकर प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर 28, 29 और 37 में सर्वे शुरू करा दिया है। सर्वे पूरा हो जाने के बाद अतिक्रमण ध्वस्त किए जाएंगे। नोएडा प्राधिकरण का कहना कि, शहर की तमाम हाउसिंग सोसाइटीज के फ्लैट में अवैध निर्माण कर लिया गया है। अगले 15 दिनों के अंदर प्राधिकरण हर क्षेत्र में एक सर्वे करवाएगा। ताकि बिल्डिंग बायलॉज के उल्लंघन का पता चल सके। इसके बाद बायलॉज का उल्लंघन करने वाले सभी मकान मालिकों को नोटिस भेजा जाएगा।

Noida encorichment

नोएडा में हटाया जा रहा अतिक्रमण (फाइल फोटो)

प्राधिकरण के मुताबिक, संबंधित सेक्टर से लोग एक-दूसरे के अतिक्रमण के बारे में लगातार शिकायत कर रहे हैंं। इस कारण अब पूरे सेक्टरों के अवैध अतिक्रमण को लेकर सर्वे शुरू करवाया गया है। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद अतिक्रमण हटाए जाएंगे। पहले मालिकों से अपील की जाएगी की वह खुद अपना अवैध कब्जा हटा लें, ऐसा न करने पर प्राधिकरण का बुलडोजर चलेगा।

End of Feed