Noida News: गांव के श्मशान में करने लगा कुत्ते का अंतिम संस्कार, ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा, पढ़ें पूरी खबर

Noida News: नोएडा में कुत्ते की मृत्यु के बाद उसके मालिक ने उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कुत्ते के अंतिम संस्कार पर हंगामा किया। ये मामला पुलिस तक पहुंचा। आइए आपको इस पूरे मामले की जानकारी दें।

Noida News: आज के समय में पेट लवर्स पालतू जानवरों को अपने बच्चे और परिवार के एक सदस्य की तरह पालते हैं। उनके खाने-पीने से लेकर उनकी हेल्थ और ग्रूमिंग का भी पूरा ध्यान रखते हैं। वह कुछ भी भूल सकते हैं, लेकिन अपने पालतू जानवर को कभी नहीं भूल पाते हैं, क्योंकि ये उनकी पहली प्राथमिकता (Priority) होती है। आज के समय में लोग किसी जानवर को केवल परिवार के सदस्य की तरह ही नहीं पालते, बल्कि उनके जाने के बाद अंतिम विदाई भी बिल्कुल घर के सदस्य के रूप में देते हैं। ऐसा ही एक मामला नोएडा से सामने आया है, जहां कुत्ते के मालिक ने उसकी मृत्यु के बाद उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया।

Dispute in Villagers Regarding the Last Rites of Dog in Noida

कुत्ते के अंतिम संस्कार को लेकर ग्रामीणों ने किया बवाल

नोएडा के सर्फाबाद गांव में स्थित शमशान घाट में एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते का अंतिम संस्कार करना चाहता था। इसके चलते पूरे गांव में तनाव फैल गया और लोगों ने जमकर हंगामा किया। इस मामले को लेकर दो पक्ष है। जहां एक पक्ष अंतिम संस्कार का समर्थन कर रहा है। वहीं दूसरा पक्ष इससे असमर्थ है। एक पक्ष का कहना है कि कुत्ता परिवार के एक सदस्य की तरह था, इसलिए उसका अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान के साथ किया जाना चाहिए। वहीं दूसरा पक्ष कहता है कि यहां किसी पशु और पक्षी का अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। उनका कहना है कि अगर आज कुत्ते का अंतिम संस्कार किया जाता है, तो ये एक नई परंपरा बन जाएगी।

End of Feed