UP Nikay Chunav 2023 : उत्तर प्रदेश में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव (UP Nagar Nikay Chunav) का पहला चरण संपन्न हुआ। अब दूसरे चरण के चुनाव की बारी है और इसके लिए प्रचार अभियान तेज हो चुका है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार को गाजियाबाद के रामलीला मैदान में जनसभा की। उन्होंने सपा, बसपा को अवसरवादी और अराजकतावादी बताते हुए कहा कि जब-जब परिवारवादी लोग सत्ता में आते हैं वो तमंचावादी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले पश्चिमी यूपी में बेटियां स्कूल जाने से डरती थीं, महिलाएं बाजार नहीं जा पाती थीं, व्यापारी वर्ग सिर झुका के इस डर के साथ व्यापार करता था कि कोई उनसे रंगदारी ना मांग ले, लेकिन मगर आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं।
जनसभा करते सीएम योगी। (सांकेतिक फोटो)
योगी ने भारत को बताया आर्थिक महाशक्ति
सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि आज भारत दुनिया को नेतृत्व दे रहा है। दुनिया में आज कहीं भी संकट आता है तो लोग भारत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) की ओर संकटमोचक की निगाहों से देखते हैं। भारत दुनिया में आर्थिक महाशक्ति तो बन ही रहा है, साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याण के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभा रहा है। एक तरफ एक्सप्रसे-वे, रेलवे, एयरपोर्ट, आईआईटी और एम्स जैसे संस्थान तेजी से बन रहे हैं। करोड़ों लोगों के योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है।
आज यूपी में नो कर्फ्यू नो दंगा
योगी ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम के विजन को अक्षरश: अपना मिशन मानकर यूपी आगे बढ़ा हे। आप सबने यूपी को बीते 6 साल में बदलते हुए देखा है, पहले पर्व और त्योहार पर कर्फ्यू लग जाता था। आज नो कर्फ्यू नो दंगा यूपी में है सब चंगा। इसके बाद उन्होंने सपा-बसपा को निशाने पर लिया और कहा कि परिवारवादी जब सत्ता में आते हैं तो तमंचावादी हो जाते हैं, युवाओं के हाथों में तमंचे थमाते हैं। हमने युवाओं को टैबलेट देने का कार्य किया है, जिसके जरिये युवा अपने टैलेंट को टेक्नोलॉजी और ट्रेनिंग से जोड़कर यूपी को नया यूपी बना रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि पहले कोई हज हाउस तो कोई कब्रिस्तान पर पैसा खर्च करता था, हमने गाजियाबाद में मानसरोवर भवन बनाया है।
पहले यहां आने की इच्छा नहीं होती थी
गाजियाबाद के स्मार्ट बनने पर खुशी जताते हुए योगी ने कहा कि आज गाजियाबाद ने देश के अंदर के स्वच्छ भारत मिशन में सबसे अच्छी स्थिति प्राप्त की है। 2017 से पहले मेरी गाजियाबाद आने की इच्छा नहीं होती थी। यहां गंदगी चारों ओर फैली थी। आज गाजियाबाद गंदगी का ढेर नहीं स्मार्ट सिटी है। ये सेफ सिटी बनने की ओर अग्रसर है। आज मेरठ से गाजियाबाद 12 लेन का हाईवे शुरू हो चुका है। अगले महीने रैपिड रेल शुरू होते ही ये दूरी और कम हो जाएगी।
