Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऑनलाइन मंगाए गए आइसक्रीम में कनखजूरा मिला है। आइसक्रीम में कनखजूरा मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि नोएडा की रहने वाली महिला ने अपने बच्चों के लिए ऑनलाइन आइसक्रीम मंगवाया था। जब उन्हें आइसक्रीम मिला तो उसमें कनखजूरा पाया गया।
सांकेतिक फोटो।
ढक्कन खोलते ही दिखा कनखजूरा
बताया जा रहा है कि आइसक्रीम का ढक्कन खोलते ही उसमें कनखजूरा दिखा। इसके बाद महिला ने ऑनलाइन विक्रेता से शिकायत की। जानकारी के अनुसार, महिला नोएडा सेक्टर 12 की रहने वाली है, उन्होंने आइसक्रीम ऑर्डर किया था।
मुंबई से आया था ऐसा मामला
बता दें कि इसी तरह की खबर मुंबई से भी सामने आ चुकी है। मुंबई के मलाड में ऑनलाइन मंगवाए गए आइसक्रीम में इंसान की उंगली का टुकड़ा मिला था, जिससे सनसनी फैल गई थी।
