Noida News: बिहार-राजस्थान सहित कई राज्यों में फैला है देह व्यापार, नौकरी का झांसा देकर फंसाते हैं शिकार

Noida News: किशोरियों और महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर आरोपी दिल्ली नोएडा बुलाते हैं। यहां आने के बाद उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जाता है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Noida News: महिलाओं के प्रति क्राइम के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कभी प्यार का झांसा देकर तो कभी नौकरी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म या देह का व्यापार किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला नोएडा से भी सामने आया है। बहलोलपुर गांव में स्थित एक होटल में देह व्यापार चल रहा था। इस व्यापार से कुछ किशोरियों और महिलाओं को मुक्त करवाया गया। उसके बाद एक शख्स ने उन्हें नौकरी दिलवाने का झांसा देते हुए नोएडा बुलाया और वापस देह व्यापार में धकेल दिया। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

By luring them with job teenage girls from Different State forced into prostitution in Delhi-Noida

नौकरी का झांसा देकर देह व्यापार में धकेला

नौकरी के झांसा देकर बुलाया

मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि बिहार के मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, और पश्चिम बंगाल से आई चार किशोरियों से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी सोशल मीडिया और व्हाट्सएप का प्रयोग कर महिलाओं को शिकार बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली और नोएडा की कंपनियों में नौकरी का झांसा देते हैं। किशोरियों और महिलाओं तक ही नहीं, ये आरोपी उनके परिजनों को भी नौकरी दिलाने का भरोसा देते है। पुलिस ने आरोपियों का नाम रुखसाना और रहमान बताया है। उन्होंने बताया कि रुखसाना किशोरियों को नौकरी का झांसा देती हैं और रहमान से संपर्क करवाती है। इसके बाद ये लोग नौकरी के नाम पर उन्हें दिल्ली-नोएडा लाते हैं और जबरन देह व्यापार करवाते हैं। विरोध करने पर मारपीट की जाती है।

End of Feed