दिल्ली के मुखर्जी नगर कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद अब खुली नोएडा के सैकड़ों कोचिंग सेंटर्स की सुरक्षा पोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2023, 10:33 PM IST

Greater Noida Fire Safety: दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद, नोएडा के सैकड़ों कोचिंग सेंटर की सुरक्षा की पोल खुली जा रही है।

गौतम बुद्ध नगर के जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने कहा कि सभी कोचिंग सेंटरों के मालिक दो दिनों के भीतर अपने केंद्रों को यूपी कोचिंग अधिनियम 2002 के तहत पंजीकृत करा लें।गौर हो कि बीते दिनों दिल्ली के मुखर्जी नगर स्थित कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने के कारण वहां पढ़ रहे कई बच्चे आग की चपेट में आ गए थे।

डीआईओएस धर्मवीर सिंह ने बताया कि यूपी कोचिंग रेगुलेशन एक्ट 2002 के तहत प्रदेश में संचालित होने वाले सभी कोचिंग संस्थानों को डीआईओएस के पास अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है, पंजीकरण के लिए अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना भी अनिवार्य है। लेकिन ये कोचिंग सेंटर बिना माध्यमिक शिक्षा विभाग में पंजीयन कराए चल रहे हैं। ऐसे में दमकल विभाग से एनओसी मिलने पर भी संशय बना हुआ है।

End of Feed