नोएडा

Noida Weather Forecast Today: वैलेंटाइन डे पर नोए़डा में खिलेगी धूप या होगी बारिश, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

Noida Weather Forecast Today,Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप के दर्शन भी हो सकते हैं। आज पूरे दिन मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।

Image

नोएडा में आज का मौसम

Noida Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा में तापमान में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। जिसके चलते कड़ाके की ठंड यहां से जा चुकी है। नोएडा में सुबह और रात के समय ही ठंड महसूस हो रही है। दिन में अच्छी धूप देखने को मिल रही है। जिसके चलते दिन में गुनगुनाहट महसूस हो रही है। नोएडा में आज आसमान साफ रहने वाला है। आज दिन में धूप खिलने की भी संभावना है। आइए जानते हैं कि आज नोएडा में कितना तापमान रहने वाला है।

नोएडा में आज का तापमान

नोएडा में मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज हुआ। आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार नोएडा में आज का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। आने वाले दो-तीन दिनों तक नोएडा में आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप भी अच्छी खिलेगी। 15 फरवरी को यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मंगलवार को छाया घना कोहरा

नोएडा में मंगलवार को सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला। यहां कई दिनों के बाद घने कोहरे की वापसी हुई। आने वाले दिनों में सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। दिल्ली एनसीआर में आज हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। Accuweather के अनुसार आज दोपहर में नोएडा का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं रात के समय तापमान में गिरावट होगी। रात में यहां का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article