Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today: खिली धूप के बाद बारिश और सर्द हवाओं से बढ़ेगी ठंड, जानें इस बीच कैसे रहेगा नोएडा-गाजियाबाद में मौसम का मिजाज

Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: नोएडा और गाजियाबाद में आज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद 1 मार्च से बारिश हो सकती है।

Noida-Ghaziabad Weather Forecast Today in Hindi: नोएडा और गाजियाबाद सहित एनसीआर के कई क्षेत्रों में आज, 1 मार्च को बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई राज्यों और शहरों में 1 मार्च से बारिश की भविष्यवाणी की थी। फरवरी की शुरुआत और अंत कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और ओलावृष्टि के साथ हुई है। मौसम विभाग की पूर्वानुमान के अनुसार, मार्च की शुरुआत तेज बारिश के साथ हो सकती है। पिछले दिनों तेज धूप के बाद अब मौसम फिर एक बाद बदलने को तैयार है। मार्च की बारिश से ठंड की वापसी होने की संभावना भी है। बारिश के साथ सर्द हवाएं पारा गिरा सकती हैं। बारिश के इस पूर्वानुमान के बीच आइए जानें कैसा रहेगा गाजियाबाद और नोएडा में मौसम का हाल...

गाजियाबाद में आज का मौसम - बारिश की संभावना, (Rain Alert in Ghaziabad)

गाजियाबाद में सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। बादलों के बीच 1 मार्च को गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई गई है। बारिश के साथ सर्द हवाएं शहर का तापमान कम कर सकती है। आने वाले दो से तीन दिन तक गाजियाबाद में तेज बारिश होने की संभावना है। इस बीच तापमान की बात करें तो शहर का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

End of Feed