Noida: निर्माणाधीन इमारत की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत, हिरासत में सुपरवाइजर और ठेकेदार

नोएडा के सेक्टर-144 थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक शटरिंग गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।

Noida Construction Accident: नोएडा के सेक्टर-144 थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। निर्माण कार्य के समय अचानक बिल्डिंग की शटरिंग ढह गई। इसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे दो मजदूर नीचे गिर पड़े और उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान कर ली गई है और पुलिस द्वारा उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

Tragic Construction Accident After Shuttering Collapse in Noida (Symbolic Photo)

नोएडा में शटरिंग गिरने से बड़ा हादसा (सांकेतिक फोटो)

हिरासत में सुपरवाइजर और ठेकेदार

पुलिस उपायुक्त जोन-2 शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि घटना की जांच के सिलसिले में निर्माण स्थल पर मौजूद सुपरवाइजर और ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि यह भी जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। शटरिंग गिरने के कारणों को लेकर लापरवाही और तकनीकी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed