Noida News: नोएडा में नए साल के जश्न के दौरान शराबियों और हुड़दंगियों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। गार्डन गैलेरिया मॉल में शराब के नशे में हंगामा और मारपीट की शिकायतें सामने आई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। मॉल के बाहर लोग नशे में धुत्त नजर आए। जिनमें से कुछ व्हील चेयर पर दिखाई दिए।
नोएडा में हुड़दंगियों पर पुलिस का कड़ा एक्शन
नशे की हालत में शिकायत करने पहुंचे लोग
नोएडा के गार्डन गलेरिया मॉल में नए साल के जश्न पर पब और बार में लोगों ने जमकर पार्टी की। इस दौरान जमकर शराब भी पी गई। लेकिन नशे में धुत्त लोगों ने हुड़दंग करने की भी कोशिश की। इस दौरान मारपीट की खबरें भी सामने आई। देर रात चौकी पर कई लोग शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, जिनमें से कुछ नशे की हालत में झूमते नजर आए, तो कुछ व्हीलचेयर पर पहुंचे। पुलिस ने मारपीट और हुड़दंग में शामिल करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
दिल्ली में 868 लोगों के चालान कटे
दिल्ली में भी नए साल की पूर्व संध्या पर ट्रैफिक पुलिस ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में बड़ी कार्रवाई की। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार शाम को नशे में वाहन चालने पर 868 लोगों के चालान काटे। पुलिस ने बताया कि नशे व तेज रफ्तार वाहन चलाने, बाइक से करतब दिखाने और अन्य उल्लंघनों पर अंकुश लगाने के लिए प्रमुख सड़कों, रात्रि आयोजन स्थलों और आवासीय इलाकों में विशेष प्रवर्तन दल तैनात किए गए थे। साथ ही रातभर विभिन्न स्थानों पर चौकियां स्थापित कर नशे में वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नए साल के जश्न के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस और स्थानीय पुलिस के 20,000 जवान तैनात किए गए थे।
