सेक्टर-51 और 52 के बीच स्काईवॉक बना गेमचेंजर, एक्वा लाइन पर 85 हजार पहुंची रोजाना राइडरशिप

नोएडा के सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशनों के बीच स्काईवॉक शुरू होने के बाद एक्वा लाइन पर यात्रियों की संख्या में 20 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी हुई है। सितंबर में औसत दैनिक यात्रियों की संख्या करीब 85 हजार पहुंच गई है।

नोएडा : सेक्टर-51 और सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के बीच शुरू किए गए स्काईवॉक का असर नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर साफ दिखाई देने लगा है। स्काईवॉक खुलने के बाद एक्वा लाइन पर रोजाना यात्रियों की संख्या में 20 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (NMRC) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त में जहां औसतन करीब 70 हजार यात्री प्रतिदिन सफर कर रहे थे, वहीं सितंबर में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 85 हजार पहुंच गया है।

Noida skywalk

सांकेतिक फोटो

स्काईवॉक को 28 अगस्त को आम यात्रियों के लिए खोला गया था। इसके बाद सेक्टर-51 की एक्वा लाइन और सेक्टर-52 की दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन के बीच आवाजाही आसान हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों स्टेशनों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी का सीधा असर यात्रियों की संख्या पर पड़ा है।

End of Feed