Jewar Airport: जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन की उलटी गिनती शुरू, योगी ने बताया- इसी माह PM काट सकते हैं फीता

गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) अब अपनी उड़ान भरने के लिए अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक हवाई अड्डे का उद्घाटन इसी माह यानी फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं।

Jewar Airport Inauguration: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को संकेत दिया कि गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन इसी महीने यानी फरवरी में ही किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन कर सकते हैं। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एयरपोर्ट का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और एरोड्रम लाइसेंस से जुड़ी औपचारिकताएं अंतिम चरण में हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि जैसे ही लाइसेंस प्रक्रिया पूरी होगी, उद्घाटन की तारीख तय कर दी जाएगी।

jewar airport inauguration news

PM मोदी कर सकते हैं एयरपोर्ट का उद्घाटन (सांकेतिक तस्वीर)

उत्तर प्रदेश का 5वां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट राज्य का पांचवां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत विकसित की गई है और इसे एक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के रूप में तैयार किया गया है। करीब 1,300 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह एयरपोर्ट भविष्य में एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट हब के रूप में विकसित किया जाना है। इस एयरपोर्ट का पहला चरण सितंबर 2024 में शुरू होना था, लेकिन निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण इसकी समयसीमा कई बार बढ़ानी पड़ी। अब सभी प्रमुख कार्य पूरे होने के बाद उद्घाटन को लेकर तस्वीर साफ होती नजर आ रही है।

End of Feed