Noida News: नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये का साइबर फ्रॉड

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर 2.42 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है।

Noida Cyber Crime: नोएडा से साइबर क्राइम का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जालसाजों ने सेक्टर-65 स्थित एक फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक कर 2.42 लाख रुपये से अधिक की भारी-भरकम रकम उड़ा ली। आरोप है कि जालसाजों ने कंपनी के API पोर्टल तक पहुंच बनाकर 497 ट्रांजेक्शन के जरिए यह पैसा अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया। मामले की शिकायत मिलने के बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Noida cyber crime

नोएडा में साइबर ठगी का बड़ा मामला

API पोर्टल के जरिए 2.42 करोड़ रुपये ट्रांसफर

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, रिनोवा पेटेक प्राइवेट लिमिटेड एक फिनटेक कंपनी है, जो रिचार्ज, बिल पेमेंट, आधार विदड्रॉल और डोमेस्टिक मनी ट्रांसफर जैसी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी के डायरेक्टर राजकुमार ने पुलिस को बताया कि 13 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे से शाम 8 बजे के बीच उनकी कंपनी का सर्वर हैक किया गया। इसके बाद जालसाजों ने API पोर्टल का इस्तेमाल करते हुए कंपनी के अकाउंड से 2,42,62,576 रुपये ट्रांसफर कर दिए। यह पूरी ठगी एक बार में नहीं, बल्कि कुल 497 छोटे-बड़े ट्रांजेक्शन के जरिए अंजाम दी गई। कंपनी का दावा है कि यह रकम 28 बैंकों के 58 खातों में ट्रांसफर हुई है।

End of Feed