Noida News: नोएडा में बनेगा डियर पार्क, 30 एकड़ में मिनी जू जैसी तैयारी, रात 10 बजे तक कर सकेंगे नाइट सफारी

Noida News: नोएडा के सेक्टर-91 में 30 एकड़ में डियर पार्क विकसित किया जा रहा है। यहां 12 बाड़ों में 10 प्रजातियों के 132 हिरण रखे जाएंगे। पार्क में नाइट सफारी भी होगी।

Noida Deer Park: दिल्ली-NCR के वन्यजीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए एक शानदार खबर है। नोएडा के सेक्टर-91 में करीब 30 एकड़ जमीन पर एक अत्याधुनिक 'डियर पार्क' विकसित किया जा रहा है। इसे एक मिनी जू (Mini Zoo) की तर्ज पर तैयार किया जाएगा, जहां लोगों को अलग-अलग प्रजाति के हिरण एक ही जगह पर देखने को मिलेंगे। इस परियोजना की सबसे खास बात यह होगी कि लोग यहां रात 10 बजे तक 'सनसेट व नाइट सफारी' का रोमांचक अनुभव ले सकेंगे।

noida deer park

नोएडा में 30 एकड़ में बनेगा डियर पार्क (सांकेतिक फोटो)

परियोजना के तहत हिरणों के प्राकृतिक आवास को ध्यान में रखते हुए छोटे-बड़े करीब 12 विशेष बाड़े तैयार किए जा रहे हैं। इन बाड़ों का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। पूरे निर्माण कार्य की निगरानी वन्यजीव विशेषज्ञों की देखरेख में की जा रही है, ताकि हिरणों के लिए सुरक्षित और अनुकूल वातावरण तैयार किया जा सके।

End of Feed