Noida Car Fire: नोएडा में चलती कैब बनी आग का गोला, बाल-बाल बचा ड्राइवर

Noida Fire News: नोएडा के सेक्टर-97 के पास चलती कैब में अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत की बात है कि ड्राइवर ने समय रहते वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

Noida Fire News: नोएडा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक चलती कैब अचानक आग की चपेट में आ गई। हालांकि कैब ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। लेकिन कार पूरी तरह जलकर राख हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार धूं-धूंकर जलती हुई नजर आ रही है। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।

Noida Car Fire

सेक्टर-97 के पास चलती कैब में भीषण आग

यह घटना सेक्टर-97 के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कैब सड़क पर चल रही थी, तभी उसमें अचानक आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते पूरी कार आग की लपटों से घिर गई। इसी दौरान कैब के अंदर तेज धमाका हुआ, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया।

End of Feed