Noida News: पर्थला गोलचक्कर पर अब नहीं लगेगा जाम! सिग्नेचर ब्रिज के नीचे बनेगा 6 लेन का अंडरपास

Noida News: नोएडा में सिग्नेचर ब्रिज के नीचे 80 करोड़ रुपये की लागत से नया अंडरपास बनाया जाएगा। इस परियोजना से एफएनजी कॉरिडोर और आसपास के सेक्टरों में ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है।

Noida Signature Bridge Underpass: नोएडा में रोजाना ट्रैफिक जाम से जूझने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। पर्थला इलाके में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने एक बड़ी परियोजना को हरी झंडी दे दी है। जिसके तहत सिग्नेचर ब्रिज के ठीक नीचे 6 लेन का अंडरपास बनाया जाएगा। करीब 80 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से FNG कॉरिडोर पर वाहनों की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है।

signature bridge underpass

ऊपर सिग्नेचर ब्रिज, नीचे 6 लेन अंडरपास, बदल जाएगी पर्थला की ट्रैफिक व्यवस्था (सांकेतिक फोटो)

यह अंडरपास क्यों जरूरी है?

पर्थला गोलचक्कर नोएडा के सबसे व्यस्त ट्रैफिक पॉइंट्स में से एक है। यह एक ओर दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और दूसरी ओर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से जुड़ा है। इसके अलावा एफएनजी (फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद) कॉरिडोर की वजह से यहां वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

End of Feed