बस 8 महीने, और फिर एक-एक कर सभी Toll Plaza को उखाड़ फेंकेगी सरकार!

देश में जल्द ही बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम लागू होने वाला है। इसके लागू होने से टोल प्लाजा पर रुके बिना FASTag और AI तकनीक से दूरी के आधार पर अपने आप टोल कट जाएगा।

देश में एक के बाद एक एक्सप्रेसवे बन रहे हैं, जो दूरियों को समेट रहे हैं। उदाहरण के लिए अभी 29 अप्रैल को शुरू हुए गंगा एक्सप्रेसवे की ही बात करें तो पहले जहां मेरठ से प्रयागराज की दूरी 11-12 घंटे में तय होती थी, अब वही दूरी लगभग 6 घंटे में तय हो सकती है। इसी तरह 14 अप्रैल को शुरू हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से दोनों शहरों की दूरी 5-6 घंटे से कम होकर ढाई घंटे के करीब रह गई है। तमाम एक्सप्रेसवे, नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे पर गाड़ियां फर्राटा मार रही हैं, लेकिन रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा आपकी स्पीड पर ब्रेक लगा देते हैं। अब वह समय आ गया है, जब सरकार स्वयं ही इन Toll Plaza को उखाड़ फेंकेगी। चलिए जानते हैं -

barrier free toll plaza

देश में जल्द ही बेरियर फ्री टोल कलेक्शन की शुरुआत होने वाली है

सरकार के टोल प्लाजा को उखाड़ फेंकने की बात सुनकर ज्यादा खुश न हों। क्योंकि टोल तो आपको इसके बाद भी देना होगा, बस उसका तरीका बदल जाएगा। स्वयं केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस बारे में बताया कि जल्द ही देश में बेरियर फ्री टोलिंग सिस्टम की शुरुआत होगी।

End of Feed