अब मर्द तो रोज रोज करता ही है, नीतीश कुमार के इस बयान पर हंगामा, Watch Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: ललित राय
  • Updated Jan 10, 2023, 01:44 PM IST

जनसंख्या नियंत्रण के बारे में बिहार के सीएम नीतीश कुमार का बयान सुर्खियों में है। उन्होंने जो कुछ कहा उस पर सियासी टिप्पणी करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने निशाना साधा।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार(Nitish kumar on population control) के एक बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी(Sushil Kumar Modi) ने निशाना साधते हुए कहा कि आखिर उनको क्या हो गया है। कभी वो कहते हैं जो पीएगा वो मरेगा ही, कभी वो सार्वजनिक तौर पर महिला विधायक को कहते हैं आप बहुत सुंदर हैं और अब परिवार नियोजन पर कह रहे हैं मर्द रोज रोज तो करते ही रहता है। महिलाओं का शिक्षित होना जरूरी है। अब आप उत्सुक होंगे कि आखिर नीतीश कुमार ने क्या कहा था। दरअसर परिवार नियोजन से जुड़े एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शिरकत किए थे। जनसंख्या चुनौती पर भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि अब जब महिलाएं पढ़ी लिखी कम होती हैं तो उसका असर बच्चों की संख्या पर पड़ता है। पुरुष तो हमेशा ऐसा ही करते हैं हां, अगर महिला पढ़ी लिखी हो तो वो समझती है कि इसका असर क्या होता है। पढ़ी लिखी महिला अपने पति को मना कर सकती है।

सुशील मोदी ने साधा निशाना

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बिहार की सियासत गरमायी हुई है। सुशील मोदी ने कहा कि अब इस तरह की भाषा पर क्या बोला जाए। अगर किसी सूबे का सीएम इस तरह की बात करेगा और जनसंख्या रोकने की जुगत बताएगा तो यह पुरुषों का अपमान है। जनसंख्या पर नियंत्रण लाने की जिम्मेदारी निश्चित तौर पर महिला और पुरुष दोनों की है। लेकिन पुरुषों के बारे में इस तरह की टिप्पणी उचित नहीं है।

End of Feed