कल्याण बिगहा के ‘मुन्ना’ का सफर : शुरुआती हार के बाद 10 बार CM, अब राज्यसभा... Nitish Kumar की पूरी सियासी कहानी

Nitish Kumar बिहार की राजनीति में अब तक के संभवत: सबसे बड़ा चेहरा हैं। आज वह राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ ले रहे हैं। चलिए जानते हैं नीतीश कुमार का पूरा राजनीति करियर कैसे आगे बढ़ा है।

Nitish Kumar Rajya sabha Oath: आज का दिन बिहार की राजनीति के लिए बहुत ही खास है। बिहार में सबसे ज्यादा 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले नीतीश कुमार का आज मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार से नाता खत्म होने जा रहा है। हालांकि, आज वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दे रहे हैं, लेकिन उसी तरफ आज उन्होंने एक अहम कदम बढ़ा दिया है। हाल ही में उन्होंने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज की और उसके बाद राज्य विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया था। अब आज यानी शुक्रवार 10 अप्रैल को वह दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे। बिहार का 'मुन्ना' अब दिल्ली में देश की राजनीति करेगा। चलिए इस अवसर पर उनके राजनीतिक करियर पर एक सरसरी निगाह डाल लेते हैं।

Nitish Kumar Rajya Sabha Oath.

नीतीश कुमार आज राज्य सभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे

बख्तियारपुर से शुरू हुआ सफर

बिहार की राजधानी पटना के बख्तियारपुर में 1 मार्च 1951 को जन्मे नीतीश कुमार का बचपन बहुत ही साधारण माहौल में बीता। उनके पिता राम लखन सिंह आयुर्वेदिक वैद्य थे। घर में उन्हें प्यार से मुन्ना कहकर पुकारा जाता था। बचपन में वह अपने पिता के काम में हाथ बंटाते थे। मरीजों के लिए दवा की पुड़िया बनाना उनके रोजमर्रा के काम का हिस्सा था, जिसने उनके भीतर सेवा और जिम्मेदारी का भाव पैदा किया।

End of Feed