बिहार से Nitish Kumar युग का अंत! जल्द देंगे इस्तीफा, 10 अप्रैल को राज्यसभा में लेंगे शपथ

नीतीश कुमार जल्द बिहार के CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं। NDA नए नेता के चयन की तैयारी में है। नीतीश के राज्यसभा शपथ के बाद बिहार में नई सरकार बनने की प्रक्रिया तेज होगी।

बिहार से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विदायी की घड़ी नजदीक आ गई है। उन्होंने हाल ही में राज्यसभा चुनाव में जीत मिलने के बाद 30 मार्च 2026 को राज्य विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अब वह जल्द ही मुख्यमंत्री पद से भी इस्तीफा दे सकते हैं और जल्द ही बिहार के नए मुख्यमंत्री का नाम भी तय हो सकता है। माना जा रहा है कि कल यानी बुधवार 8 अप्रैल को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है।

Nitish Kumar Handfolded

नीतीश कुमार का 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथग्रहण!

दिल्ली में राज्यसभा सदस्य की शपथ लेंगे नीतीश कुमार

Nitish Kumar के राज्य विधान परिषद से इस्तीफे के साथ ही राज्य में नई सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई थी, जो अब तेज हो गई है। कल बुधवार को नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हो सकती है। इसके बाद गुरुवार 9 अप्रैल को वह दिल्ली जा सकते हैं। 10 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली में Rajya Sabha की सदस्यता के लिए शपथ लेंगे।

CM पद छोड़ने की आधिकारिक जानकारी देंगे नीतीश कुमार

शनिवार 11 अप्रैल को नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार लौटेंगे। इसी दिन एनडीए के सभी विधायकों की बैठक होगी। NDA के सभी विधायकों को 11 अप्रैल को पटना में रहने को कहा गया है। रविवार 12 या सोमवार 13 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानमंडल दल की बैठक बुला सकते हैं। इस बैठक में ही वह सीएम पद छोड़ने के फैसले की जानकारी आधिकारिक तौर पर देंगे।

End of Feed