अगले 10 दिनों का मौसम: बिहार-यूपी में झमाझम बारिश, Delhi-NCR में करवट बदलेगा मौसम; जानें अपने शहर का हाल

अगले 10 दिनों का मौसम कैसा रहेगा, Next 10 Days Weather Forecast in Hindi: देश के कई राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है और कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने कई राज्यों के विभिन्न शहरों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। जानिए कि अगले 10 दिनों तक आपके शहर का मौसम कैसा रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान में मानसून ने किया प्रवेश।
  • बिहार के कई जिलों में होगी बारिश।
  • दिल्ली में जल्द आएगा मानसून।

अगले 10 दिनों का मौसम: दक्षिण से लेकर उत्तर तक अब मौसम बदल चुका है। खासकर उत्तर भारतीय राज्यों में हीटवेव से राहत मिली है और मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मौसम का रुख बदल चुका है और बारिश का मौसम बनने लगा है। हालांकि, राजधानी में मानसून की एंट्री नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही मानसून आने वाला है। अब तक बिहार, बंगाल, झारखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में मानसून प्रवेश कर चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही दिल्ली में भी मानसून पहुंच जाएगा। आइए, जानते हैं अगले 10 दिनों तक दिल्ली-एनसीआर, लखनऊ, पटना, रांची, कोलकाता, भोपाल, जयपुर, देहरादून, शिमला समेत अन्य जगहों पर कैसा मौसम रहने वाला है।

next 10 days weather forecast

फाइल फोटो।

दिल्ली-एनसीआर में अगले 10 दिनों का मौसम

दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल चुका है और जल्द ही मौसम में और भी बदलाव दिखेगा। यानी कि अभी हल्की बारिश हो रही है, लेकिन आने वाले दिनों में झमाझम बारिश होने वाली है। आईएमडी ने बताया है कि दिल्ली में जल्द ही मानसून पहुंच जाएगा। फिलहाल मानसून के आने की अनुमानित तिथि 29 से 30 जून के बीच रखी गई है। हालांकि, मानसून इससे पहले भी दिल्ली में पहुंच सकता है, जो उसकी रफ्तार पर निर्भर करता है।

End of Feed