25 साल बाद मिली डेडिकेटेड 'कानपुर एक्सप्रेस', 8 घंटे में पहुंचाएगी कानपुर से आनंद विहार; क्या बोले-MP रमेश अवस्थी

कानपुर एक्सप्रेस 19 नवंबर से नियमित रूप से रात्रि के 8 बजकर 50 मिनट पर कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी और दूसरे दिन सुबह 4 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल पहुंचाएगी। आइये जानते हैं यह डेडिकेटेड ट्रेन किन-किन स्टेशनों पर ठहराव लेगी?

Kanpur Express : कानपुर और दिल्ली-एनसीआर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब कानपुर से आनंद विहार के बीच 'कानपुर एक्सप्रेस' नियमित सेवा शुरू हो गई है। 16 नवंबर को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सांसद रमेश अवस्थी ने ट्रेन के उद्घाटन सफर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। हालांकि, गुरुवार से यह नियमित रूप से संचालित हो रही है। यह दैनिक ट्रेन कानपुर सेंट्रल और दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी। इससे चलने से श्रमशक्ति समेत अन्य यात्री ट्रेनों से भार कम होगा।

New Kanpur Express

'कानपुर एक्सप्रेस' नियमित रूप से संचालित

428 किमी का सफर तय करेगी 'कानपुर एक्सप्रेस'

428 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस ट्रेन में 22 एलएचबी (LHB) कोच लगाए गए हैं। यह मार्ग कानपुर और दिल्ली के बीच के कई शहरों को जोड़ेगा। कानपुर से चलने के बाद ट्रेन फफूंद, इटावा, टूंडला स्टेशन पर यात्रियों को लेकर आगे बढ़ेगी। इसके अलावा हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा, दादरी, गाजियाबाद से होते हुए यह आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

End of Feed