NEET Re-Exam 2026: लखीसराय में नीट री-एग्जाम के दौरान हड़कंप, कागजी हेरफेर के मामले में 9 संदिग्धों को पुलिस ने दबोचा

NEET Re-Exam 2026: बिहार के लखीसराय जिले में रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच NTA द्वारा नीट यूजी-2026 की पुनर्परीक्षा (री-एग्जाम) आयोजित की गई। जिले के 4 केंद्रों पर लगभग 1000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन के खेल में 9 संदिग्ध अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है।

NEET Re-Exam 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी 2026' को लेकर हाल ही में हुए विवादों के बाद आज राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने दोबारा परीक्षा आयोजित की। लखीसराय जिले (Lakhisarai Crime) में भी इस पुनर्परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। जिले में कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां लगभग एक हजार परीक्षार्थियों ने डॉक्टर बनने की अपनी रेस में दोबारा हिस्सा लिया।

Lakhisarai NEET Re Exam

लखीसराय में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई NEET पुनर्परीक्षा

दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली इस परीक्षा में सुरक्षा के ऐसे इंतजाम थे कि परिंदा भी पर न मार सके। केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे ताकि कोई मोबाइल नेटवर्क काम न करे, साथ ही हर कोने पर सीसीटीवी से नजर रखी जा रही थी। छात्रों को अंदर भेजने से पहले मेटल डिटेक्टर से सघन तलाशी ली गई और बायोमेट्रिक जांच (सत्यापन) अनिवार्य किया गया। इसी कड़े सत्यापन का नतीजा रहा कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही 9 संदिग्ध अभ्यर्थियों को पकड़ लिया गया, जिनके दस्तावेजों या बायोमेट्रिक में गड़बड़ी की आशंका है।

End of Feed