खुद टॉपर रह चुका है NEET Paper Leak मामले का मुख्य आरोपी यादवेंदु, LED घोटाले में भी था नाम

नीट परीक्षा धांधली में बिहार की आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने मामले की जांच करते हुए सिकंदर यादवेंदु को मुख्य आरोपी के रूप में शामिल किया है। सिकंदर यादवेंदु का नाम 2016 में हुए एलईडी घोटाले में शामिल है।

Samastipur NEET Update: नीट पेपर लीक मामले की जांच जारी है। इस दौरान कई चौका देने वाले तथ्य सामने आए हैं। नीट पेपर लीक का मामला रिजल्ट की घोषणा के बाद सामने आया। जब मेडिकल के लिए देश की सबसे कठिन परीक्षा में 67 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। इसमें हैरान कर देने वाली बात ये थी कि परीक्षा टॉप करने वाले 6 उम्मीदवार एक ही परीक्षा केंद्र से थे। इतना ही नहीं रिजल्ट में ग्रेस मार्क्स दिए जाने को लेकर भी बहुत हंगामा हुआ। उसी समय से नीट पेपर में धांधली का मामला तूल पकड़ रहा है। मामले को लेकर लगातार एनटीए पर सवाल खड़े हो रहे हैं। राजनीतिक पार्टियां भी एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। नीट परीक्षा में हुई धांधली की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो द्वारा की जा रही है। इस बीच यूजीसी नेट और नीट पीजी की परीक्षा को स्थगित किया गया है। नीट परीक्षा में धांधली के मामले को लेकर पूरे देशभर में आक्रोश है।

Samastipur NEET Update

खुद टॉपर रह चुका है Neet Paper Leak मामले का मुख्य आरोपी यादवेंदु

नीट परीक्षा धांधली मामले पर कई अभ्यार्थियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें कई तथ्य सामने आए। हिरासत में लिए एक अभ्यर्थी ने पूछताछ में बताया कि नीट परीक्षा से करीब 4 घंटे पहले प्रश्नपत्र और उसके उत्तर मिल गए थे। ये जानकारी मिलते ही धांधली को लेकर जांच और तेज हो गई। जांच के दौरान परीक्षा की धांधली में कई लोगों के नाम सामने आए। मुख्य आरोपी के रूप में सिकंदर प्रसाद यादवेंदु का नाम सामने आया। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई की टीम की जांच में सिकंदर यादवेंदु को नीट परीक्षा के अवैध प्रसार में मुख्य आरोपी के रूप में शामिल किया गया।

End of Feed