NEET पेपर लीक कनेक्शन में बड़ा खुलासा! CBI के रडार पर कई नाम; आज मुंबई कोर्ट में पेश होगा संदिग्ध शुभम खैरनार

NEET पेपर लीक मामले में CBI संदिग्ध आरोपी शुभम खैरनार को लेकर मुंबई रवाना हो गई है। उसे सुबह 11 बजे ट्रांजिट रिमांड के लिए मुंबई सीबीआई कोर्ट में पेश करने की तैयारी की है। पूछताछ में आरोपी ने कई नए नाम बताए हैं। नासिक से और लोगों की गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

NEET Paper Leak Case: नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) एजेंसी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में संदिग्ध आरोपी शुभम खैरनार को लेकर CBI की टीम बुधवार सुबह करीब 5 बजे मुंबई रवाना हुई। जानकारी के अनुसार, आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के लिए आज सुबह 11 बजे मुंबई स्थित CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। शुभम की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद CBI टीम उसे दिल्ली लेकर जाएगी, जहां आगे की पूछताछ की जाएगी।

CBI

बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान आरोपी शुभम खैरनार ने कुछ और नामों का खुलासा किया है, जिसके बाद मामले में जांच का दायरा बढ़ गया है। सूत्रों के मुताबिक, नासिक से कुछ और लोगों की गिरफ्तारी होने की संभावना है। CBI को संदेह है कि पेपर लीक मामले में कई लोगों की मिलीभगत रही है। एजेंसी की जांच के घेरे में अब कुछ कोचिंग क्लास संचालक और संस्थान भी है। सूत्रों के अनुसार कई क्लास ऑनर CBI के रडार पर हैं और जल्द ही उनसे पूछताछ की जा सकती है।

End of Feed