यूपी चुनाव 2027 को लेकर बढ़ी हलचल; बीजेपी, निषाद पार्टी और सुभासपा की रैलियां देंगी विपक्ष को चुनौती

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और एनडीए ने जमीनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 26 अप्रैल से बीजेपी, निषाद पार्टी और सुभासपा रैलियों के जरिए अपना अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव भले ही अभी दूर हों, लेकिन एनडीए ने अपनी रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं। 26 अप्रैल से गठबंधन के तीन प्रमुख दल बीजेपी, निषाद पार्टी और सुभासपा साझा रैलियों की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस क्रम में पहली रैली पिंडरा क्षेत्र में सुभासपा द्वारा आयोजित ‘सामाजिक समरसता रैली’ होगी, जिसे चुनावी अभियान की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। रैली की खास बात यह रहेगी कि काशी के 50 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार के साथ इसका शुभारंभ किया जाएगा। इस आयोजन के जरिए सुभासपा अपने चुनावी अभियान का शंखनाद करेगी। साथ ही, मंच से महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वालों को भी राजनीतिक जवाब देने की रणनीति अपनाई जाएगी।

UP Assembly Election 2027

एनडीए की रैलियों से गरमाएगा यूपी में चुनावी माहौल

पार्टी फोरम तय करेगी कहां से लड़ेंगे चुनाव

सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरविंद राजभर ने बताया कि इस बार एनडीए पूर्वांचल में कमजोर नहीं रहेगी। उसके साथ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी है। साल 2017 में NDA ने पूर्वांचल में अच्छा प्रदर्शन किया था, क्योंकि उस वक्त सुभासपा बीजेपी के साथ थी। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल को वाराणसी में सामाजिक समरसता रैली का आयोजन किया गया है। ओमप्रकाश राजभर के चुनाव लड़ने पर अरविंद राजभर ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर कहां से चुनाव लड़ेंगे यह पार्टी फोरम तय करेगी, हालांकि उन्होंने अपनी तरफ से अतरौलिया और जहुराबाद दोनों सीटों से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी वाराणसी की एक सीट से चुनाव लड़ेगी।

End of Feed