Namo Bharat Train: इसी महीने मेरठ पहुंचेगी नमो भारत ट्रेन! घंटे का सफर मिनटों में तय होगा

Namo Bharat Train Strat soon: दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शनिवार को NCRTC के नए एमडी कुलदीप नारायण ने मेरठ साउथ स्टेशन के कार्यों का जायजा लिया। जल्द ही मेरठ साउथ स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है।

Namo Bharat Train Strat soon: दिल्ली से मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का कार्य तेजी से किया जा रहा है। बहुत जल्द ही लोग दिल्ली से मेरठ तक का सफर कर सकेंगे। अप्रैल महीने में एनसीआरटीसी के तत्कालीन एमडी विनय कुमार सिंह के इस्तीफा देने के बाद केंद्रीय शहरी और आवास मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुलदीप नारायण को NCRTC के एमडी का पद दिया गया। एमडी के पद का चार्ज लेते हुए उन्होंने नमो भारत ट्रेन के संचालन के लिए स्टेशनों का निरीक्षण किया।

Meerut South Station is ready for operation of Namo Bharat Rapid Train

इसी महीने मेरठ पहुंचेगी नमो भारत ट्रेन

नए एमडी ने किया दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का निरीक्षण

शनिवार को नए एमडी कुलदीप नारायण ने दिल्ली से मेरठ तक जाने वाली 82 किमी रैपिड रेल कॉरिडोर का निरीक्षण करना शुरू किया। निरीक्षण के लिए वह पहले दिल्ली के सराय काले खां और न्यू अशोक नगर के बीच निर्माणाधीन खंड पहुंचे। वहां निरीक्षण करने के बाद साहिबाबाद, मोदीनगर उत्तर और दुहाई डिपो पहुंचे। इन क्षेत्रों में कार्य का जायजा लेने के बाद एमडी कुलदीप नारायण मेरठ साउथ स्टेशन पहुंचे। वहां अन्य अधिकारियों के साथ उन्होंने कार्य का जायजा लिया और संचालन के लिए मेरठ साउथ स्टेशन को तैयार पाया। उन्होंने बताया कि मेरठ साउथ स्टेशन पर संचालन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।

End of Feed