Mumbai: पार्थ पवार के फैसलों को लेकर NCP कोर कमेटी में नाराजगी, वरिष्ठ नेताओं ने सुनेत्रा पवार से जताई आपत्ति

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कोर कमेटी बैठक में पार्थ पवार के एकतरफा फैसलों को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने गहरी नाराजगी जताई है। विवाद के बीच आज मुंबई में विधायकों की संयुक्त बैठक बुलाई गई है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में संगठनात्मक फैसलों को लेकर अंदरूनी खींचतान अब सतह पर आ गया है। सोमवार को मुंबई में आयोजित एनसीपी कोर कमेटी की बैठक में पार्टी के कई वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं ने पार्थ पवार की कार्यशैली और एकतरफा निर्णय लेने के तरीकों पर अपनी सख्त नाराजगी व्यक्त की है। सूत्रों के मुताबिक, कोर कमेटी के सदस्यों ने एनसीपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के सामने अपना स्पष्ट रुख रखा कि पार्टी में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला वरिष्ठ नेताओं की सहमति और विचार-विमर्श के बाद ही लिया जाना चाहिए।

sunetra pawar

जीशान सिद्दीकी और उमेश पाटिल की नियुक्ति पर असंतोष (फाइल फोटो)

नियुक्तियों में सहमति न बनाने पर नेताओं का ऐतराज

बैठक के दौरान नेताओं का मुख्य विरोध हाल ही में पार्टी में की गई दो बड़ी संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर था। जीशान सिद्दीकी (मुंबई अध्यक्ष) और उमेश पाटिल (राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता): हाल ही में जीशान सिद्दीकी को मुंबई एनसीपी का अध्यक्ष और उमेश पाटिल को पार्टी का राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। कोर कमेटी के नेताओं का कहना था कि इतनी अहम नियुक्तियों से पहले कम से कम कोर कमेटी के सदस्यों को भरोसे में लिया जाना चाहिए था। चूंकि ये फैसले आपसी सहमति के बिना लिए गए, इसलिए नेताओं ने इस पर खुलकर ऐतराज जताया। वरिष्ठ नेताओं के कड़े रुख के बाद बैठक में मौजूद पार्थ पवार और जय पवार ने नेताओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में पार्टी के सभी फैसले वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं के साथ बेहतर तालमेल और बातचीत के बाद ही लिए जाएंगे।

End of Feed