374 किमी लंबे 6 लेन ग्रीनफील्ड कॉरिडोर से जुड़ेंगे 3 शहर, एक का भगवान राम से गहरा नाता

नासिक, सोलापुर और अक्कलकोट को जोड़ने वाला 374 किमी लंबे 6 लेन हाई-स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। यह सूरत-चेन्नई हाई-स्पीड कॉरिडोर का अहम हिस्सा होगा और देश की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगा। इससे सेंट्रल इंडिया के कई शहर जुड़ेंगे।

रामायण के अनुसार भगवान राम ने अपने 14 वर्ष के वनवास के दौरान लंबा काफी समय पंचवटी में गुजारा था। आज वही पंचवटी नासिक कहलाता है। नासिक का भगवान राम से गहरा नाता है। इसी तरह सोलापुर अपने टेक्सटाइल उद्योग के लिए मशहूर है, जबकि अक्कलकोट का श्री स्वामी समर्थ से आध्यात्मिक नाता है। महाराष्ट्र के इन तीनों शहरों को जोड़ने के लिए एक हाईस्पीड कॉरिडोर बनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। चलिए जानते हैं इस प्रोजेक्ट के बारे में -

Bengaluru chennai Expressway.

नासिक और सोलापुर को और करीब लाएगा ये प्रस्तावित ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट

6 लेन के कॉरिडोर को कैबिनेट की मंजूरी

केंद्रीय कैबिनेट ने महाराष्ट्र में 374 किमी लंबा कॉरिडोर को बनाने की मंजूरी दे दी है। 6 लेन का यह हाई-स्पीड ग्रीनफील्ड कॉरिडोर नासिक से शुरू होकर सोलापुर और अक्कलकोट को जोड़ेगा। यह एक कॉरिडोर देश के हाई-स्पीड नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर में मील का पत्थर साबित होगा।

End of Feed