नासिक में बादल फटने की आशंका, हाई अलर्ट पर प्रशासन; स्कूल-कॉलेज और त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद

महाराष्ट्र के नासिक में भारी बारिश के बीच बादल फटने की आशंका जताई गई है। जिसको लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। त्र्यंबकेश्वर में दर्शन बंद कर दिए गए हैं, जबकि स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे।

महाराष्ट्र में जारी मूसलाधार बारिश के बीच नासिक जिले में बादल फटने की आशंका जताई गई है। जिसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति पर नजर बनाए रखने और लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन पर रोक लगा दी है और सभी स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है।

Nasik alert

नासिक में भारी बारिश का कहर, बादल फटने की आशंका

रात 1 बजे से सुबह 10 बजे तक चेतावनी जारी

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन ने स्थिति की गंभीरता को बताते हुए कहा कि नासिक में बादल फटने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग की ओर से रात 1 बजे से मंगलवार सुबह 10 बजे तक अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। उन्होंने कहा कि संभावित बादल फटने जैसी स्थिति को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं।

End of Feed