Delhi: दिल्ली में चलती बस में महिला के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में एक महिला ने दो लोगों पर चलती बस में गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच जारी है।

Delhi Crime News: दिल्ली के रानी बाग इलाके से एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, दो लोगों ने उसके साथ चलती स्लीपर बस के अंदर दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि यह घटना दो दिन पहले हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

delhi crime (4)

बस में महिला के साथ दुष्कर्म

बस में महिला को जबरन खींचा

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 11 मई की रात काम से घर लौट रही थी। तभी सरस्वती विहार बस स्टैंड पर एक शख्स ने उससे समय पूछा। इसी दौरान युवक ने महिला को वहां खड़ी प्राइवेट बस के अंदर जबरन खींच लिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी बस को लेकर नांगलोई की ओर गए, जहां महिला के साथ गैंगरेप कर उसे सड़क किनारे सुनसान इलाके में फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के अनुसार घटना के दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। वह मदद के लिए चिल्लाती रही, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। पीड़िता ने बताया कि उसने किसी तरह पुलिस को फोन किया और मामले की सूचना दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

End of Feed