नंदीग्राम उपचुनाव में हाई वोल्टेज ड्रामा! ममता के समर्थन देते ही कांग्रेस प्रत्याशी गिरफ्तार, 4 मामलों में थे वांछित

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट लगातार चर्चा में है। अब यहां से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये घटना तब हुई, जब ममता बनर्जी ने कांग्रेस को समर्थन देने का ऐलान किया।

Nandigram Bypoll 2026 : पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट एक बार फिर चर्चा में है। टीएमसी प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन देने का ऐलान किया था। इसके बाद शाम को खबर आई कि नंदीग्राम से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस ने मिलन प्रधान की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। पार्टी का आरोप है कि बीजेपी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बीच तानाशाही को जगह देने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से विपक्ष डरने वाला नहीं है।

Nandigram Bypoll 2026 Congress candidate Milan Pradhan arrested.

नंदीग्राम से कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान गिरफ्तार

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के बयान के मुताबिक, मिलन प्रधान पर नंदीग्राम और खेजुरी थानों में दर्ज मामलों में हत्या, हत्या के प्रयास, हत्या के इरादे से अपहरण, सबूत मिटाने, घर में घुसने, दंगा और हथियारों के इस्तेमाल जैसे गंभीर आरोप हैं। पुलिस ने बताया कि इन मामलों में उन्हें चार्जशीट में फरार आरोपी के तौर पर दर्ज किया गया था।

End of Feed