Nagpur: दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लाखों की लूट, बंदूक के बल पर सोने-चांदी के गहने लूटे, कर्मचारी को बाइक से घसीटा

Nagpur News: नागपुर में बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्टल के बल पर ज्वेलरी दुकाने से सोने-चांदी के गहने लूट लिए। चार से पांच आरोपी बाइक से पहुंचे और कर्मचारी को धमकाया। घटना CCTV में कैद हुई।

Nagpur Robbery News: महाराष्ट्र के नागपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान से लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक के बल पर ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया और वहां से सोने-चांदी के गहने लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के भागते समय दुकान के कर्मचारी ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे बाइक के साथ घसीट दिया। लूट की यह पूरी वारदात CCTV में कैद हुई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

Nagpur Loot

नागपुर में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट

पिस्टल तानकर कर्मचारी को दी धमकी

जानकारी के अनुसार, यह घटना एमआईडीसी थाना क्षेत्र के वानाडोंगरी स्थित महाजनवाड़ी में धोमने ज्वेलर्स की है। पुलिस ने बताया, वारदात के समय दुकान में कर्मचारी शुभम हाडगे काम कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए 4 से 5 बदमाशों ने अचानक दुकान में धावा बोल दिया। आरोपियों ने कर्मचारी पर पिस्टल तान दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

End of Feed