Muzaffarpur News: शराब तस्कर पकड़ने गई थी उत्पाद टीम, लोगों से ऐसा खदेड़ा कि किसी तरह से बची जान

Muzzafarpur News: मुजफ्फरपुर के सकरा में शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। भीड़ ने पुलिस से धक्का-मुक्की कर हिरासत में लिए गए आरोपी को छुड़ा लिया।

Muzzafarpur News: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब माफियाओं और असामाजिक तत्वों के हौसले पस्त होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपनपट्टी चौक से सामने आया है, जहां शराब के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों और असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान भीड़ ने न केवल पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की की, बल्कि हिरासत में लिए गए एक आरोपी को भी छुड़ा लिया।

mujjafarpur.

मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग की टीम पर हमला

End of Feed