Muzaffarpur News: आर्थिक तंगी ने छीनी 4 जिंदगियां, पिता ने 5 बच्चों संग लगाई फांसी; दो बेटों की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया गांव में एक परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या की कोशिश की। जिसमें पिता और उसकी तीन बच्चियों की मौत हो गई। लेकिन दो बच्चों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि मामले की जांच जारी है।

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां आर्थिक तंगी से परेशान एक पिता ने अपने 5 बच्चों के साथ फांसी लगा ली। इस घटना में पिता और उसकी 3 बेटियों की मौत हो गई। वहीं 2 बेटों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Muzaffarpur Family Suicide

मुजफ्फरपुर में आर्थिक तंगी के चलते पिता ने बच्चों संग लगाई फांसी

पेशे से मजदूर था मृतक

यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के नवलपुर मिश्रौलिया गांव की है। मृतक की पहचान अमरनाथ राम और उसकी तीन बेटियों अनुराधा, शिवानी व राधिका के तौर पर हुई। बच्चियों की उम्र 8 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। मृतक के चाचा सीताराम ने बताया कि अमरनाथ राम अपने परिवार को पालने के लिए मजदूरी करता था। उसकी पत्नी का निधन भी कुछ समय पहले ही हुआ। जिसके बाद से पूरे परिवार की जिम्मेदारी वह अकेले संभाल रहा था।

End of Feed