मुजफ्फरनगर : मतगणना की तैयारी जोरों पर, संवेदनशील इलाकों में जुलूस पर बैन

Muzaffarnagar: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की यह लोकसभा सीट संवेदनशील इलाकों में आती है। यहां 4 जून को मतगणना की तैयारियां जोरों पर हैं। एसएसपी ने बैठक करके अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। QRT को तैयार रखा गया है। संवेदनशील इलाकों में विजयी जुलूस पर प्रतिबंध होगा और मतगणना केंद्र व आसपास ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

मुजफ्फरनगर : आगामी 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) का परिणाम घोषित किया जाएगा। सातवें और अंतिम चरण का मतदान अभी बाकी है, जो 1 जून को होगा। उसके बाद हर किसी की नजर 4 जून पर होगी। मतदान की तैयारियां अभी से जोरों पर हैं। उत्तर प्रदेश में मुजफ्फनरगर लोकसभा सीट हमेशा ही चर्चा में रहती है। इस बार भाजपा उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान (Sanjeev balyan) ने लगातार तीसरी बार यहां से चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया है। लेकिन उनकी यह मेहनत कितना रंग दिखाएगी यह 4 जून को ही पता चलेगा। चार जून को यह भी पता चल जाएगा कि विपक्ष गठबंधन की तरफ से सपा उम्मीदवार हरेंद्र मलिक (Harendra Malik) क्या संजीव बालयान का विजय रथ रोक पाएंगे या नहीं। चलिए जानते हैं मतगणना को लेकर मुजफ्फरनगर में क्या तैयारियां हैं -

Muzaffarnagar-Election

मुजफ्फरनगर में 4 जून की मतगणना के लिए प्रशासन तैयार

पुलिसकर्मियों को निर्देशआगामी 4 जून 2024 को मतगणना को लेकर मुजफ्फरनगर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने गुरुवार को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश भी दिया की वह मतगणना के दौरान पूरी सतर्कता के साथ निष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

End of Feed