Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण की बड़ी साजिश नाकाम, 12 लोग गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में हिंदुओं को कथित रूप से प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के प्रयास के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने धर्मांतरण विरोधी कानून के तहत 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कथित धर्मांतरण के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंसूरपुर इलाके में लोगों को कथित रूप से लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने की कोशिश के आरोप में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें 5 महिलाएं भी सामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने मौके से तीन डायरी, तीन धार्मिक किताबें और छह मोबाइल फोन भी बरामद किये हैं।

Arrest

सांकेतिक फोटो

हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने की छापेमारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव में पुलिस ने कुछ हिंदूवादी संगठनों की शिकायत पर शनिवार को एक स्थान पर छापा मारा, जहां सभा आयोजित की जा रही थी। इस सभा में लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई धर्म में दाखिल कराने की कोशिश करने के आरोप में पांच महिलाओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

End of Feed