'ईसाई बनो, नहीं तो झूठे केस में फंसा दूंगी'..., मुजफ्फरनगर में पति ने पत्नी-ससुराल पक्ष पर लगाया धर्मांतरण के दबाव का आरोप

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पति का दावा है कि विरोध करने पर उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कथित अवैध धर्मांतरण से जुड़े तथ्यों व साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर धमकाने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित पति शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की। उसका आरोप है कि उस पर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा नहीं करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जाती हैं।

Muzaffarnagar Conversion Case

पत्नी केधर्मांतरण दबाव से परेशान पति पहुंचा DM ऑफिस

2017 में हुई थी शादी

मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला टिल्ला इलाके का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले रविंद्र कुमार के मुताबिक, उसकी शादी 8 दिसंबर 2017 में गोल्डी नाम की युवती से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। दंपति की दो बेटियां हैं। रविंद्र का दावा है कि शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी और उसके मायके के लोगों के ईसाई धर्म से जुड़े होने की जानकारी मिली। इस बात पर आपत्ति जताने के बाद कथित तौर पर उस पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया जाने लगा।

End of Feed