मुजफ्फरनगर to स्पीति: दोस्तों का एक ताना और E-Rickshaw से स्पीति पहुंच गया युवक!

मुजफ्फरनगर के ई-रिक्शा ड्राइवर सुमित कुमार प्रजापति ने अपने ई-रिक्शा से स्पीति घाटी तक सफर किया। उनकी 12500 फीट ऊंचाई और कुंजुम तक की यात्रा के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

'निरहुआ रिक्शावाला' इस नाम से भोजपुरी में एक फिल्म काफी चर्चा में रही है। फिर इसके सिक्वल भी बने हैं। लेकिन आज चर्चा एक अनोखे रिक्शेवाले की हो रही है, जो रिक्शा लेकर स्पीति पहुंच गया। बात सिर्फ इतनी थी कि दोस्तों ने स्पीति जाने की योजना बनाई। इसी दौरान दोस्तों के बीच प्रश्न उठा कि सुमित के पास तो कार है ही नहीं, वह स्पीति कैसे जाएगा। बस फिर क्या था, सुमित ने इसका जवाब अपना ई-रिक्शा लेकर दिया। सुमित ने अपना ई-रिक्शा लिया और पहुंच गए हिमालय की वादियों में बसे स्पीति तक।

E-rickshaw spiti

ई-रिक्शा से स्पीति पहुंचा मुजफ्फरनगर का ई-रिक्शा वाला

सुमित आमतौर पर उत्तर प्रदेश में मुजफ्फनगर की सड़कों पर अपने ई-रिक्शा में सवारियां ढोते हैं। उन्हें अपने उसी रिक्शे के साथ हिमाचल प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों में देखने वाला हर कोई हैरान है। सुमित कुमार प्रजापति नाम के इस शख्स ने स्पीति घाटी तक का न सिर्फ सफर किया, बल्कि अपनी पूरी कहानी को सोशल मीडिया पर भी बताया। मुजफ्फरनगर से स्पीति तक सुमित ने कुल 27 वीडियो शेयर किए। पहाड़ी रास्ते, चार्जिंग के इंतजाम, स्थानीय लोगों और रास्ते में मिले यात्रियों की प्रतिक्रिया भी सुमित ने अपने वीडियोज में दिखाए हैं।

End of Feed