Baba Tarsem Singh Murder Case : नानकमत्ता गुरुद्वारा के कार सेवा प्रमुख की गोली मारकर हत्या, CCTV Video देख दहल जाएगा दिल

Baba Tarsem Singh Murder Update: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर स्थित गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के बाहर बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है।

Baba Tarsem Singh Murder Update: उधम सिंह नगर के गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब के बाहर बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। गुरुवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने डेरे के बाहर तरसेम सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। इस वारदात से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें हमलावर साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।

murder of Nanakmatta Gurdwara Kar Seva Chief Baba Tarsem Singh

बाबा तरसेम सिंह हत्या

नकाबपोश हमलावरों ने की हत्या

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने बताया कि आज सुबह 7 बजे के आसपास सूचना मिली कि दो नकाबपोश हमलावर नानकमत्ता गुरुद्वारे में घुस गए और कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को गोली मार दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, मुझे इनपुट मिला है कि उसने दम तोड़ दिया। यह बहुत गंभीर मामला है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। एसएसपी पहले से ही वहां मौजूद हैं। डीआइजी कुमाऊं भी वहां पहुंच रहे हैं, वह घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय लोगों से बात करेंगे।

End of Feed