मुंबई मेट्रो को अगले महीने मिलने वाली है खास सौगात, जानें क्या है बड़ी खुशखबरी

मुंबई के लोगों को जल्द ही अपनी पहली अंडरग्राउंड मेट्रो मिलने जा रही है। जुलाई में इस मेट्रो लाइन के शुरू हो जाने से लोगों को बड़ी सहूलियत होगी और मुंबईकर सड़कों पर ट्रैफिक जाम से बच जाएंगे। मुंबई मेट्रो के इस प्रोजेक्ट में दिल्ली मेट्रो को भी काम मिला है। जानिए पूरा रूट, स्टेशनों के नाम और शेड्यूल-

KEY HIGHLIGHTS
  • 33.5 किमी लंबा अंडरग्राउंड ऑपरेशन जुलाई 2024 से होगा शुरू
  • सुबह 6.30 बजे से देर रात 11 बजे तक चलेगी मेट्रो
  • DMRC को मिला 10 साल का कॉन्ट्रैक्ट

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन यहां की लोकल ट्रेनें (Mumbai Local) हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मेट्रो ट्रेन ने यहां के लोगों की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। मेट्रो ट्रेन ने मुंबई की सड़कों से ट्रैफिक कम करने में अहम भूमिका निभाई है। अब मुंबई के लोगों के लिए एक और खुशखबरी है, क्योंकि मुंबई मेट्रो यहां के लोगों के लिए एक खास सौगात लेकर आयी है। यह खास सौगात कुछ और नहीं, बल्कि मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रेन है। जी हां, मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो (Underground Metro) अगले महीने यानी जुलाई में शुरू होने जा रही है। चलिए जानते हैं इस अंडरग्राउंड मेट्रो के बारे में सब कुछ -

Mumbai Metro

मुंबई की पहली अंडरग्राउंड मेट्रो

मुंबई मेट्रो का 33.5 किमी लंबा अंडरग्राउंड ऑपरेशन जुलाई से शुरू होगा। यह अंडर ग्राउंड मेट्रो आरे कॉलोनी डिपो से शुरू होगी और शहर के कुल 27 स्टेशनों को कवर करेगी। टनल का दूसरा चरण कुछ महीनों बाद शुरू होगा, जिसमें शहर के कुछ अन्य हिस्सों को कवर किया जाएगा। दोनों चरणों को मिलाकर कुल 56 किमी की लाइन में मेट्रो 27 इलाकों को कवर करेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार कुल 26 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे।

End of Feed