मुंबई में मानसून का जोर, जोरदार बारिश से कई इलाकों में जलभराव; BMC का रेड अलर्ट

मुंबई में मंगलवार से हो रही झमाझम बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव हो गया। देर रात से जारी तेज बारिश के कारण अंधेरी, मलाड, मिलन और खार सबवे अस्थायी रूप से बंद किए गए, जिन्हें अब खोल दिया गया। बीएमसी ने रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Mumbai Rain News: मुंबई में मंगलवार देर रात से हो रही झमाझम बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। लगातार बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव देखने को मिल रहा है। जिसके कारण अंधेरी, मलाड, मिलन और खार सबवे को देर रात करीब 3 बजे ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि बुधवार सुबह इन्हें फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने अगले कुछ घंटों के लिए मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Mumbai Rain

जलभराव के कारण सड़कों को किया गया बंद

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण किंग्स सर्कल समेत कई इलाकों में सड़कों पर लबालब पानी भर गया। जिसके कारण लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरी अंडरपास में भी बारिश से गंभीर जलभराव देखने को मिला, जिसकी वजह से उसे कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। एक बीएमसी कार्यकर्ता ने बताया कि अंडरपास बंद होने के बावजूद कुछ वाहन चालक अंदर जाने की कोशिश करते रहे। एक ऑटो चालक का वाहन बीच पानी में फंस गया था। जिससे उसकी जान खतरे में पड़ गई थी, हालांकि बीएमसी कर्मियों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

End of Feed