मुंबई की रिहायशी इमारत में आधी रात को लगी भीषण आग, 2 बच्चों समेत 8 लोगों का रेस्क्यू

दक्षिण मुंबई की हीरा मंजिल रिहायशी इमारत में आधी रात को आग लग गई। दमकलकर्मियों ने करीब पांच घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में दो बच्चों समेत 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान एक दमकल अधिकारी घायल हो गया।

मुंबई (Mumbai) के दक्षिणी इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत में मौजूद कई लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दो बच्चों समेत कुल 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, इस दौरान एक दमकल अधिकारी भी घायल हो गए। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।

Mumbai Fire Fighter

पांच घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन (सांकेतिक तस्वीर, साभार- iStock)

पांच घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

अधिकारियों के मुताबिक, आग आधी रात के आसपास दक्षिण मुंबई में गिल्डर लेन स्थित हीरा मंजिल की दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगी थी। यह इमारत नवजीवन सोसाइटी के पास स्थित है। आग बुझाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार सुबह 5 बजकर 5 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

End of Feed