Mumbai Rain: मुंबई में सिर्फ 13 दिनों में बरस गया आधा मानसून, अमिताभ बच्चन के घर के पास गिरा पेड़; रेड अलर्ट हुआ जारी

Mumbai Rain Updates: मुंबई और ठाणे में आसमानी आफत का कहर जारी है। मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई-ठाणे के लिए 3 घंटे का 'रेड नाउकास्ट अलर्ट' जारी किया है। बीएमसी ने आज सभी स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी है।

Mumbai Weather Update: महाराष्ट्र में मानसून की मूसलाधार बारिश अब आफत और तबाही का रूप ले चुकी है। मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ समेत राज्य के कई हिस्सों में रविवार से जारी भारी और निरंतर बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह पटरी से उतार दिया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज सुबह 7 बजे मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए अगले 3 घंटे का 'रेड नाउकास्ट अलर्ट' (Red Nowcast Warning) जारी किया है। इस दौरान 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ अत्यंत भारी बारिश और बिजली कड़कने की आशंका जताई गई है।

maharashtra rain waterlogging

मुंबई-ठाणे में कुदरत का कोहराम

सुरक्षा के मद्देनजर बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार को मुंबई के सभी सरकारी, निजी और नगर पालिका के स्कूलों और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश दिया है। प्रशासन ने मुंबईकरों से अपील की है कि वे घरों के अंदर ही रहें और बहुत जरूरी होने पर ही बाहर निकलें।

End of Feed