मुंबई में थमी बारिश, मुंबई-पुणे लिंक और लोकल ट्रेन बहाल; आज मौसम का ऑरेंज अलर्ट, 8 ट्रेनें अभी भी रद्द

मुंबई में जारी मूसलाधार बारिश से फिलहाल लोगों को राहत मिल गई है। पिछले 3-4 घंटे से शहर में बारिश नहीं हुई है, हालांकि मौसम अब भी बादलों से घिरा है। मुंबई-पुणे कनेक्टिंग लिंक पर यातायात फिर से शुरू हो गया है। आइए जानते हैं कि आज मुंबई का मौसम कैसा रहेगा।

Mumbai Rain Update: मुंबई में पिछले कुछ दिनों से जारी आफत की बारिश से जूझ रहे लोगों के लिए आज सुबह राहत की खबर आई है। मुंबई में पिछले 3-4 घंटों से बारिश थमी हुई है, हालांकि आसमान में अब भी काले बादल छाए हुए हैं। इस बीच प्रशासन और रेलवे ने बारिश और लैंडस्लाइड से प्रभावित हुए बुनियादी ढांचे को तेजी से सुधारा है, जिससे ठप पड़ी जिंदगी एक बार फिर पटरी पर लौटने लगी है।

Mumbai Weather

मुंबई में छाए काले बादल, पर 3-4 घंटे से नहीं हुई बारिश (सांकेतिक फोटो)

मुंबई में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने मुंबई के लिए आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार शहर में आज गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवाएं चले की भी संभावना है।

End of Feed