मुंबई में आफत की बारिश, जलभराव से थमी 'मायानगरी' की रफ्तार; चेंबूर में स्कूल बस पर गिरा पेड़

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बारिश से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। चेंबूर में स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हुए। IMD ने मुंबई और कोंकण के लिए बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Mumbai Rain News: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मानसून की मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। पूरी मुंबई में जलभराव (Waterlogging) की समस्या देखने को मिल रही है। जिससे भीषण ट्रैफिक जाम हो रहा है। इसके अलावा पेड़ गिरने की कई दर्दनाक घटनाएं सामने आई है। चेंबूर में एक स्कूल बस पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बच्चे घायल हो गए। मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Mumbai Rain

मुंबई में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में जलभराव

कई इलाकों में जलभराव, ट्रैफिक पर असर

मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण शहर के सबसे वीआईपी और व्यापारिक इलाकों में भी जलभराव देखने को मिल रहा है। बारिश के बाद बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC), वडाला और अन्य निचले इलाकों में पानी भर गया। कई जगह लोगों को घुटनों तक पानी भरा हुआ है। जिससे लोगों को आवाजाही में बहुत समस्या हो रही है। लोगों को इसी पानी में घुसकर गुजरना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण प्रमुख सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जिससे वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही।

End of Feed